गोड्डा, मई 21 -- मेहरमा, एक संवाददाता। बुधवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सौरी चकला के पास ढोलिया नदी में एक वृद्ध का शव मिलने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान बलबड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम ढोढ़ा निवासी 70 वर्षीय बालदेव मंडल के रूप में हुई। घटना की जानकारी होते ही परिवार जनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह जहां तहां घूमता रहता था। आशंका जताई जा रही है कि वह शौच के लिए गया होगा और फिसल कर नदी में जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर अपने कब्जे में ले थाना ले आई। सूचना पर उसके परिजन थाना पहुंचे एवं शव का अंत्यपरीक्षण कराने से इनका...