गोड्डा, जनवरी 28 -- मेहरमा, एक संवाददाता। सोमवार को गणतंत्र दिवस के दिन प्रखंड मुख्यालय परिसर में मेहरमा एवं ठाकुर गंगटी प्रखंड के चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों के बीच सूबे की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें अंग वस्त्र से सम्मानित किया। कहा कि उनके संघर्ष का ही नतीजा है कि झारखंड राज्य अस्तित्व में आया है। जिसे संवारना हम सबों की सामूहिक जिम्मेवारी है।उन्होंने दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि हम उनके सपनों का झारखंड बनने का हर संभव प्रयास करेंगे। यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मंत्री श्रीमती पांडेय ने बेहतर कार्य करने वाले कुछ कर्मियों को भी प्रमाण पत्र एवं शाल देकर देकर सम्मानित किया। जिसमें पंचायत सचिव आशुतोष कुमार, रोजगार सेवक ...