मुंगेर, अगस्त 7 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मानसून की मेहरबानी ने मुंगेर जिले के किसानों के लिए राहत की सौगात लेकर आई है। मंगलवार की रात से शुरू हुई झमाझम बारिश बुधवार को देर रात भी रुक-रुक कर जारी रही, जिससे खेतों में पर्याप्त पानी भर गया और धान की रोपाई में तेजी आ गई। लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। जिला कृषि कार्यालय के अनुसार 5 अगस्त तक जिले में धान रोपाई का 77.38 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। 3,68,343 हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 2,85,509 हेक्टेयर में धान की रोपाई हो चुकी है। कृषि विभाग का मानना है कि यदि मौसम इसी तरह अनुकूल बना रहा तो शेष लक्ष्य भी जल्द पूरा हो जाएगा。 यह भी पढ़ें- Munger News: राहत की बारिश: झमाझम बरसे बदरा, खिल उठे किसानों के चेहरेचार प्रखंडों ने पार किया 80 फीसदी का आ...