गोरखपुर, मई 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। शादी के घरों के अभिभावक तैयारियां पूरी करने के बाद बारातियों और घरातियों को खिलाने को लेकर चिंतित हैं। ऑयल कंपनियों के द्वारा एक हफ्ते से दो सिलेंडर देने की लिमिट लागू कर दी गई है। किसी को 500 तो किसी को 1000 मेहमानों को भोजन कराना हैं। लोग जिला पूर्ति विभाग में आवदेन करने के साथ निवेदन कर रहे हैं कि 500 लोगों के लिए दो सिलेंडर में कैसे भोजन बन पाया गया। उधर, कर्मचारियों का कहना है कि ऑयल कंपनियों ने ही दो सिलेंडर देने का निर्देश दिया है, हम कुछ नहीं कर सकते।मंगलवार को विकास भवन स्थित जिला आपूर्ति कार्यालय में शादी के कार्ड के साथ आवेदन लेकर पहुंचे महावीर छपरा के सूरज यादव ने बताया कि बहन की शादी 13 मई को है। करीब 500 मेहमानों को भोजन कराना है। यहां पर बताया जा रहा कि 2 ही कॉमर्शियल सिलेंडर मिलेगा।...