संभल, फरवरी 5 -- थाना क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर में मेहमानों के साथ हुई मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आई यूट्यूबर महक परी की मां के साथ भी हाथापाई कर दी गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है, जिस पर पुलिस जांच में जुट गई है। गांव शाहबाजपुर निवासी यूट्यूबर महक परी के घर शामली जनपद से कुछ मेहमान आए हुए थे। बताया जाता है कि मेहमान खाना खाने के बाद जब घर से बाहर निकले, तभी मोहल्ले के कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और मेहमानों के साथ हाथापाई होने लगी। शोर-शराबा सुनकर महक परी की मां मन खातून घर से बाहर आईं और मारपीट कर रहे लोगों से बीच-बचाव करने लगीं। आरोप है कि इस दौरान मारपीट कर रहे लोगों ने उनके साथ भी अभद्रता और हाथापाई की। घटना से आहत महक परी के परिवार ने असमोली थाने पहुंचकर मोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.