रामपुर, मार्च 14 -- बदायूं जनपद के भरतपुर गांव निवासी मोहर सिंह यादव (52) की शाहबाद क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह बुधवार शाम ढकिया चौकी क्षेत्र के दिवियापुर गांव में अपने परिचित सुनील के घर मेहमान बनकर आए थे। बताया जाता है कि रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सुबह जब सुनील ने उन्हें उठाने की कोशिश की तो वह अचेत अवस्था में पड़े मिले। पास जाकर देखने पर उनकी मौत हो चुकी थी।घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के भाई पान सिंह ढकिया चौकी पहुंच गए। उन्होंने भाई की मौत को संदिग्ध बताते हुए सुनील पर आरोप लगाए और कार्रवाई की मांग की।सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाकर पूछताछ की। काफी देर तक चली बातचीत और पड़ताल के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई, जिसके बाद पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव परिजनों को सौंप दिया।...