बस्ती, जून 26 -- गायघाट। लालगंज थानाक्षेत्र के मेहनौना गांव में भूमि विवाद के चलते हुई लक्ष्मण निषाद की हत्या के मामले में गुरुवार को विधायक और जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। सभी ने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान महादेवा विधायक दूधराम ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी। वहीं, सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने भी परिजनों को ढांढस बंधाया। रुधौली विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कप्तानगंज विधायक कवीन्द्र चौधरी, रुधौली नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद, पूर्व प्रमुख गुलाब सोनकर, आरडी निषाद, गीता भारती, विजय विक्रम आर्या सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।

पूर्व विधायक का योगदान इसी क्रम में पूर्व विधायक महादे...