किशनगंज, फरवरी 9 -- किशनगंज। संवाददाता तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित प्रस्तावित इमाम बुखारी यूनिवर्सिटी में रविवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि कुदरत ने इंसान को सोचने समझने की शक्ति दी है। उन्होंने जोर दिया कि मेहनत करने वाले को ही सब कुछ मिलता है और परमात्मा हर किसी में आत्मा की शक्ल में मौजूद हैं। राज्यपाल ने महिलाओं की प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि आज बच्चियां फाइटर प्लेन चला रही हैं और हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। अभिभावक को चाहिए कि बेटियों को उच्च शिक्षा का सामान अवसर दें। बेटियां आज अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से भी कहा कि मन लगाकर पढ़े और अपनी मंजिल प्राप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.