बुलंदशहर, अप्रैल 5 -- नगर के लीलावती कॉन्वेंट स्कूल में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य शैली अग्रवाल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में नर्सरी से कक्षा आठ तक के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा की सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। एआई युग में बच्चों को मोबाइल के नकारात्मक प्रभावों से बचाना एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और मोबाइल का उपयोग केवल आवश्यकता पड़ने पर ही सकारात्मक रूप से करने दें। संचालन स्वाति व मोहिनी शर्मा ने किया। सौरभ सक्सेना, अनीता शर्मा,...