बस्ती, मार्च 9 -- बस्ती। नगर पंचायत गनेशपुर के गड़वल में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर एडवा की जिला मंत्री सोनी, जनौस की पूर्व जिलाध्यक्ष नीलू ने महिलाओं के संघर्ष और आज की समस्याओं पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि घटती आमदनी, युद्ध, एपस्टीन फाइल जैसे घृणित कारणों का सीधा प्रभाव महिलाओं पर पड़ता है। नीता ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस मौके पर पूजा, प्रीति, आशा देवी, कलावती, अवतारी, संजू, विमला देवी, संगिता, नीता, अनीता, शीला, पूनम, विशाल, फूलमती आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...