हरदोई, मार्च 8 -- टेडी वियर बनाकर बदली अपनी व डेढ़ सेंकड़ा महिलाओं की तकदीर हरदोई। ब्लाक अहिरोरी क्षेत्र में शिवानी स्वयं सहायता समूह की सीमा देवी आज ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। वर्ष 2013 में उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर छोटे स्तर पर टेडी वियर और सजावटी फूल बनाने का काम शुरू किया। शुरुआत में यह काम केवल घर की आय बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था, लेकिन धीरे-धीरे यह पहल कई महिलाओं के लिए रोजगार का माध्यम बन गई। सीमा देवी ने अपने हुनर और मेहनत से न सिर्फ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारी, बल्कि अपने जैसी लगभग डेढ़ सौ महिलाओं को भी इस काम से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। आज उनके समूह की मासिक आमदनी लगभग 50 हजार रुपये तक पहुंच चुकी है। उनका समूह नियमित रूप से महिलाओं को टेडी वियर और डेकोरेशन के फूल बनाने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.