गंगापार, फरवरी 8 -- एसपीएसएन इंटर कॉलेज, वजीरपुर में रविवार को आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगन से ही सफलता प्राप्त होती है। विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में विधायक दीपक पटेल एवं विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी ने विद्यालय विकास के लिए पांच-पांच लाख रुपये अनुदान देने की घोषणा किया। इस मौके पर प्रबंधक अनुपम त्रिपाठी, अरुण मिश्रा उर्फ पिंटू नेता, किशन सरोज, कपिल पटेल, मानवेन्द्र सिंह उर्फ जेलर, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश शुक्ला, डब्लू पाण्डेय, विनय तिवारी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...