देहरादून, फरवरी 19 -- हरिद्वार। कनखल स्थित श्री मिथिलेश सनातन धर्म इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन भावनात्मक माहौल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परंपरा के अनुसार मंगलाचरण से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर मां सरस्वती की आराधना की। अपने विद्यालय जीवन के अंतिम दिन को यादगार बनाने के लिए विद्यार्थियों ने केक काटकर एक-दूसरे के साथ अनुभव साझा किए। प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सफलता का मूल मंत्र मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास है। उन्होंने छात्रों से आगामी परीक्षाओं को पूरी एकाग्रता और सकारात्मक सोच के साथ देने का आह्वान करते हुए उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिक्षक गगन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.