हजारीबाग, मार्च 2 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। नमन विद्या, हजारीबाग में 02 मार्च 2026 को कक्षा आठ एवं कक्षा नौ के विद्यार्थियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंजनी कुमार झा, उप महानिरीक्षक (डीआईजी), हजारीबाग थे, जिन्होंने प्रतिभावान विद्यार्थियों को अपने कर-कमलों से पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार वितरण के उपरांत डीआईजी अंजनी कुमार झा ने विद्यार्थियों के साथ करियर एवं अध्ययन से संबंधित एक संवादात्मक सत्र आयोजित किया। इस दौरान छात्रों ने करियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और उच्च शिक्षा को लेकर अनेक प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सरल, स्पष्ट और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से उत्तर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प को सफलता की कुंजी बताते हुए कहा कि स्पष्ट ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.