बेगुसराय, मार्च 12 -- चेरियाबरियारपुर। प्रखंड क्षेत्र के मेहदा शाहपुर पंचायत में पैक्स के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने नामांकन दाखिल किए हैं। अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह और प्रशांत कुमार शामिल हैं। कार्यकारिणी सदस्य पद के अलावा पांच अन्य कार्यकारिणी सदस्य पद के चुनाव होंगे। प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं। मतदान 18 मार्च को होगा। इसके लिए दो मतदान केंद्र बनाया गया है। अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने में लगे हुए हैं। पंचायत में सुबह से लेकर शाम तक लोग पैक्स चुनाव को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...