सासाराम, जून 23 -- शिवसागर, एक संवाददाता। भारतीय गेंदबाज आकाशदीप के विवाह पूर्व आयोजित मेहंदी एवं संगीत समारोह में परिवार और रिश्तेदारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सोमवार की रात आयोजित कार्यक्रम में उनकी बहनों, भतीजियों और अन्य महिला परिजनों ने हिंदी एवं भोजपुरी गीतों पर प्रस्तुति देकर माहौल को आनंदमय बना दिया। पारंपरिक वैवाहिक रस्मों के तहत आकाशदीप की माता ने चुमावन की रस्म निभाई। इसके बाद चाची, भाभी, मौसी, बहन और बुआ सहित महिलाओं ने मंगलगीत गाकर शुभकामनाएं दीं। मेहंदी की रस्म के दौरान परिवार में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और देर रात तक गीत-संगीत का दौर चलता रहा। इस अवसर पर आकाशदीप को वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत के लिए वीडियो कॉल के माध्यम से जगद्गुरू रामभद्राचार्य का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। यह भी पढ़ें- मेहंदी रस्म में झूमे परिजन, आका...