घाटशिला, अगस्त 23 -- घाटशिला। गोपालपुर स्थित किड्जी स्कूल में बच्चों की माताओं के लिए मेहंदी तथा राखी बनाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि श्रीन खान तथा सुजाता अग्रवाल थी। इस प्रतियोगिता में कुल 60 माताओं ने भाग लिया। कक्षा दो के बच्चों द्वारा शिव तांडव नृत्य प्रस्तुत किया गया। मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्वेता अग्रवाल, द्वितीय स्थान रविंदर कौर और तृतीय स्थान स्वीटी अग्रवाल को मिला। सर्वोत्तम राखी निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विजेता मोहंती, द्वितीय पुरस्कार सुचित्रा घोष एवं तृतीय पुरस्कार निभा सिंह को मिला। माताओं ने सावन के झूले का लुत्फ भी उठाया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कॉलेज में सावन महोत्सव और कन्या विद्यालय में प्रतियोगिताएं यह भी पढ़ें- Latehar News: सावन में मेहंदी प्रतियोग...