लखनऊ, मई 2 -- काकोरी,(लखनऊ)संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हाथों की मेहंदी का रंग अभी पूरी तरह उतरा भी नहीं था कि दहेज के दानवों ने एक नवविवाहिता की जिंदगी की लौ हमेशा के लिए बुझा दी। लखनऊ के पारा इलाके में दो महीने पहले ब्याह कर आई 24 वर्षीया मुस्कान राठौर की दहेज के लिए आग लगाकर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पांचों ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने सभी को पकड़ कर पूछताछ शुरू कर दी है। उन्नाव जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव निवासी शिवकुमार ने बताया कि बीते 7 फरवरी को उन्होंने अपनी बेटी मुस्कान की शादी पारा के वादरखेड़ा रोड स्थित जनता विहार कॉलोनी निवासी रिंकू राठौर से की थी। यह भी पढ़ें- मेहंदी भी नहीं छूटी थी हाथों से, दहेज के दरिंदों ने जला दी नवविवाहिता रिंकू ए...