मैनपुरी, फरवरी 13 -- मैनपुरी। क्षेत्र के औड़न्य पड़रिया स्थित डा. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय सांस्कृतिक परिषद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को कार्यक्रम के चौथे दिन मेंहदी प्रतियोगिता, एकल व सामूहिक गायन प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम अधिकारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता में कुल 12 छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान वैष्णवी ने पाया। एकल गायन प्रतियोगिता में 8 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें शिवेंद्र अव्व्ल रहे। वहीं सामूहिक गायन प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम स्थान प्रेटी यादव, श्रेया, वैष्णवी की टीम ने पाया। निर्णायक की भूमिका डा. अजय प्रताप सिंह, डा. प्रमोद कुमार, डा. जितेंद्र पाठक, डा. जगजीवनराम, डा. गीता देवी ने निभाई। प्राचार्य डा. एसपी सिंह ने विजेता प्रतिभागियो...