रुद्रपुर, अप्रैल 14 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की ओर से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों के विद्यार्थियों ने भागीदारी की। यहां मुशर्रत अली प्रथम, रिया कुमारी द्वितीय, फलक नूर तृतीय रहे। इस मौके पर डॉ.गरिमा जोशी, डॉ.दीपा मौखलिया एवं डॉ.सोनी, डॉ.प्रज्ञा सिन्हा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...