बुलंदशहर, अगस्त 13 -- नगर की हीरा कालोनी स्थित सेंट विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में हरियाली तीज के पावन पर्व के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 114 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने हाथों पर आकर्षक, पारंपरिक और आधुनिक मेहंदी डिजाइनों को उकेरकर अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने पारंपरिक एवं आधुनिक मेहंदी डिजाइनों का सुंदर प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की मेहंदी की सुंदरता, स्वच्छता, रचनात्मकता के आधार पर मूल्यांकन किया।प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और अनुशासन की भावना विकसित करने के साथ ही उन्हें भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का कार्य करती हैं। यह भी पढ़ें- Bijnor News: मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओ...