मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने कला का प्रदर्शन किया
विकासनगर, अगस्त 8 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर में शनिवार को मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मकता और कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद जखमोला ने मातृशक्ति के साथ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया। निर्णायक मंडल की सदस्य सरिता चौधरी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में रचनात्मकता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि रचनात्मक कौशल भविष्य में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और स्वरोजगार शुरू करने में भी मदद कर सकता है। निर्णायक मंडल की सदस्य अलका नौटियाल, पूनम और रेनू ने भी छात्राओं के प्रयासों की सराहना की।प्रतियोगिता यह भी पढ़ें- Bareily News: आरपी डिग्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.