लखीमपुरखीरी, फरवरी 13 -- सीजीएन पीजी कॉलेज के नेहरू सभागार में मेहंदी प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। महाविद्यालय की छात्राओं की 43 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। निर्णायक मंडल में ज्योति वर्मा और कृति गुप्ता रहीं। प्रतियोगिता में गौसिया एंड टीम ने प्रथम, अनुरूचि एंड टीम ने द्वितीय, अनुष्का वर्मा एवं दिव्या वर्मा एंड टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रूखसार बानों एवं सलोनी कश्यप एंड टीम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रथम पुरस्कार 1000 रुपये, द्वितीय 750 रुपये, तृतीय 500 रुपये तथा सांत्वना पुरस्कार 101 रुपये प्रमाण पत्र सहित प्रदान किए गए। प्राचार्य ने इसे स्किल डेवलपमेंट से जोड़ते हुए भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम...