शामली, जनवरी 22 -- गुरूवार को शहर के श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की लगभग 300 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मतदान के प्रति जन-जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान छात्राओं ने मानव श्रृंखला भी बनाई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हाथों पर मतदान, लोकतंत्र, वोट का अधिकार और स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान से जुड़े आकर्षक संदेश और चित्र उकेरते हुए लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया। विशेष रूप से, छात्राओं ने भारत निर्वाचन आयोग का प्रतीक चिन्ह मेहंदी के माध्यम से बनाकर कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तैयार किया। इस प्रतीक चिन्ह के माध्यम से छात्राओं ने मेरा वोट मेरी पहचान, निर्भीक होकर मतदान करें, और स्वतंत्र,...