मेहंदी प्रतियोगिता की छात्राओं को किया गया सम्मानित
पीलीभीत, मई 17 -- बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलामंत्री रेनू राज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सृजनात्मकता, कला-कौशल एवं सौंदर्यबोध का प्रदर्शन किया। बाल वर्ग में प्रिया मिश्रा ने प्रथम, राशि ने द्वितीय व वर्षा पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग में हर्षिता सिंह प्रथम, सलोनी द्वितीय एवं आदित्री तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं तरुण वर्ग में रिया ने प्रथम, अर्चना ने द्वितीय तथा शिवानी गंगवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यहां प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण सिंह चौहान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.