पलामू, अगस्त 26 -- मेदिनीनगर। शहर के संत मरियम स्कूल में छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा छठी से दसवीं तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने अपने हाथों पर आकर्षक, कलात्मक और मनमोहक मेहंदी डिजाइन बनाकर अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने पारंपरिक के साथ-साथ आधुनिक डिजाइनों को भी खूबसूरती से उकेरा। प्रतिभागियों की मेहंदी की बारीकी, सुंदरता, रचनात्मकता और डिजाइन को आधार बनाकर मूल्यांकन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला। प्राचार्य कुमार आदर्श ने कहा कि इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों से विद्यार्थियों में नई सोच विकसित होती है और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।...