नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- महिलाओं को अपने हाथों में मेहंदी लगवाना खूब पसंद होता है। वह हर तीज-त्योहार और घर में किसी भी फंक्शन के होने पर मेहंदी लगवाए बिना नहीं रहती हैं। कुछ तो खुद से दोनों हाथों में मेहंदी लगा लेती हैं। वह मेहंदी लगाने में इतनी परफेक्ट होती हैं कि हर तरह का डिजाइन उन्हें आसाना लगता है। वहीं कुछ महिलाएं मेहंदी लगाना तो जानती हैं लेकिन उन्हें कुछ डिजाइन्स बनाने में काफी मुश्किल होती है। सबसे ज्यादा मुश्किल जिस डिजाइन को बनाने में आती है वह है मोर पैटर्न। मेहंदी में मोर डिजाइन काफी अच्छा लगता है। किसी भी पैटर्न में जब एक मोर को बना दिया जाता है तो डिजाइन खुब खिलकर दिखाई देने लगता है। अगर आपको मेहंदी से मोर बनाना मुश्किल लगता है तो आप बताई ट्रिक को अपनाएं। इस ट्रिक में बस आपक नंबर तीन बनाना है और फिर मोर को बनाना आसान हो जाए...