आजमगढ़, अप्रैल 26 -- बिलरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के टाड़ी गांव में शुक्रवार की रात सर्पदंश से छात्रा की मौत हो गई। वह पड़ोस में मेहंदी के कार्यक्रम से घर लौटी थी। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के टांड़ी गांव निवासी 16 वर्षीय रितिका सरोज पुत्री श्याम सुंदर सरोज कक्षा 11 की छात्रा थी। पड़ेास में उसके चाचा के घर शादी पड़ी है। शुक्रवार को मेहंदी का कार्यक्रम था। जिसमें रितिका भी शामिल होने गई थी। इसके बाद वह घर लौटकर अपने बिस्तर पर सोने चली गई। रात करीब 12 बजे उसे सांप ने डस लिया। यह भी पढ़ें- तालाब में डूबने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत हालत बिगड़ने पर छात्रा ने परिवार के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर बिलरियागंज सीएचसी पहुंचे, जहा...