मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के बहाने प्रेमिका की हत्या, प्रेमी समेत दो गिरफ्तार
बुलंदशहर, अगस्त 26 -- राजस्थान के दौसा जनपद स्थित मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र में प्रेमिका की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के मामले में राजस्थान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव जीराजपुर निवासी गजेंद्र उर्फ सोनू मीणा और थाना पहासू क्षेत्र के गांव अजीजाबाद निवासी उसके दोस्त विवेक के रूप में हुई है। युवक की शादी करीब डेढ़ माह पूर्व हो गई थी, जबकि प्रेमिका युवक पर शादी का दबाव बना रही थी, इसलिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय मृतका डिबाई थाना क्षेत्र के गांव दानपुर की रहने वाली थी। पिछले करीब सात-आठ महीने से गजेंद्र उर्फ सोनू के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि उसकी पूर्व में दो शादियां हुई थीं, लेकिन दोनों रिश्ते टूट गए थे। इसके बाद वह सोनू के साथ रह रही थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.