जहानाबाद, मार्च 17 -- पहलेजा स्थित सब स्टेशन में खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित शाम छह बजे बिजली की आपूर्ति हुई शुरू मेहंदिया, निज संवाददाता। कलेर प्रखंड क्षेत्र के गांवों में मंगलवार को करीब सात घंटे तक बिजली गायब रही जिसको लेकर लोगों को कई तरह की परेशानियां हुई एवं लोग बिजली न रहने के चलते काफी परेशान परेशान दिखे। मालूम हो कि कलेर प्रखंड के पहलेजा स्थित सब स्टेशन में खराबी आ जाने के कारण करीब सात घंटे तक बिजली बाधित रही। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। बिजली नहीं रहने के चलते लोगों के दुकान प्रतिष्ठान सहित अन्य कार्य काफी प्रभावित हुए लोगों को टंकी का पानी सूख गया। वहीं बहुत सारे लोगों का मोबाइल भी डिस्चार्ज हो गया। गर्मी के दिनों में टंकी का पानी सूख जाने के बाद लोगों को काफी परेशानी हुई। लोग घंटे दो घंटे में बिजली आने का अनुमान लग...