जहानाबाद, फरवरी 10 -- घायल ट्रक चालक को सदर अस्पताल में कराया गया है भर्ती अरवल, निज संवाददाता। थानाध्यक्ष मेहदिया थाना को सूचना प्राप्त हुई कि मेहंदिया थाना अंतर्गत वलीदाद के पास परिवहन विभाग के कर्मी के द्वारा वाहन जांच किया जा रहा था। इसी दौरान औरंगाबाद के तरफ से आ रही एक ट्रक के द्वारा धक्का मारने के कारण सिपाही मुकेश कुमार यादव उम्र 27 वर्ष पिता मैनेजर यादव ग्राम-प्रतापसागर थाना-नया भोजपुर जिला-बक्सर की मृत्यु हो गई तथा ट्रक चालक जख्मी हो गया है। सूचना प्राप्त होते ही मेहदिया थाना की पुलिस पदाधिकारी एवं परिवहन कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी उक्त स्थल पर पहुंचे। उक्त घटना के संबंध में उनके परिजन को सूचना दी गई है। उक्त मृतक सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए एवं जख्मी ट्रक चालक को सदर अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना में शामिल ट्रक को ज...