सीवान, फरवरी 17 -- सिसवन। प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक शिव मंदिर बाबा महेंद्र नाथ मंदिर में व अन्य शिव मंदिरों में रविवार को शिव पार्वती विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया व पारंपरिक गीतों के साथ शिव विवाह का आनंद उठाया। बाबा महेंद्र नाथ मंदिर में संध्या में गरश्रृ पूजा के बाद मंदिर में स्थापित शिवलिंग को विभिन्न रंगों से सजाया गया व शिव पार्वती विवाह का आयोजन किया गया। इस दौरान रात भर पुरुषों महिलाओं ने शिव गीतों पर झूमकर नृत्य किया। लोगों ने शिव विवाह का आनंद उठाया। प्रधान पुजारी तारकेश्वर उपाध्याय ने बताया कि शिव विवाह का आयोजन प्रति वर्ष महाशिवरात्रि के रात में किया जाता है। इसमें स्थानीय लोगों के साथ दूर -दराज के लोग भी भाग लेता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...