सीवान, फरवरी 16 -- सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक शिव मंदिर बाबा महेंद्रनाथ मंदिर मेहंदार में महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आने वाले श्रद्धालु सुबह से ही बाबा महेंद्रनाथ का जलाभिषेक करना शुरू कर दिए। श्रद्धालुओं ने महेंद्रनाथ का जलाभिषेक लगाए गए अरघा के माध्यम से किया। मंदिर के मुख्य दरवाजा खुला होने के कारण 4 बजे सुबह से ही लोग कमलदाह सरोवर से जल लेकर बैरेकेटिंग के माध्यम से मंदिर तक पहुंचे और अरघा के माध्यम से महेंद्रनाथ का जलाभिषेक कर अपने सुखमय जीवन की कामना की। एक अनुमान के अनुसार महाशिवरात्रि पर डेढ लाख से ऊपर श्रद्धालुओं ने महेंद्रनाथ की पूजा अर्चना की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेंहदार के विभिन्न स्थान पर तीन शिफ्ट में मजिस्ट्रेट लगाये गये थे। इसके अलावा स्थानीय थाना के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.