मेस में पहुंचे प्राचार्य, भोजन चखकर जांची गुणवत्ता
कौशाम्बी, सितम्बर 9 -- मंझनपुर, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज की मेस व्यवस्था को लेकर जूनियर डॉक्टरों की शिकायत के बाद प्राधानाचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने स्वयं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने, मेस की साफ-सफाई से लेकर भोजन तैयार करने और परोसने की व्यवस्था देखी। भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता भी जांची। प्रधानाचार्य के मुताबिक भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक मिली। उन्होंने भोजन तैयार करने के दौरान साफ-सफाई रखने और भोजन परोसते समय भी स्वच्छता का विशेष ध्यान देने के निर्देश कर्मचारियों को दिए। साथ ही भोजन की गुणवत्ता लगातार बनाए रखने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.