आजमगढ़, जनवरी 5 -- आजमगढ़ ,संवाददाता। डीएवी पीजी कालेज के छात्र नेताओं ने सोमवार को महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के मेस में छात्रों के भोजन में कीड़े मिलने की शिकायत करते हुए डीएम को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान छात्रों ने जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। छात्र नेताओं कहा कि विश्वविद्यालय के मेस में तीन जनवरी को छात्रों को परोसे गए भोजन में कीड़े पाए गए। जिससे छात्रों में रोष एवं भय व्याप्त है। यह घटना न केवल अत्यंत गंभीर है, बल्कि मेस प्रबंधन की घोर लापरवाही और खाद्य सुरक्षा मानकों के उलंघन को भी दर्शाती है। उन्होंने कहा कि छात्रों के स्वास्थ्य के साथ इस प्रकार का खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं है। पत्रक देने वाले में छात्र नेता दीपक पाठक माइकल, अखिलेश पांडेय, गोलू पाठक, अविनाश यादव, निखिल, दिवाकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.