नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने शनिवार को कोलकाता में दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था के लिए ममता बनर्जी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। त्रिवेदी ने कहा कि वहां की अव्यवस्था और भगदड़ से हर भारतीय का सिर शर्म से झुक गया। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर खुद को इस घटना से परेशान बताया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए त्रिवेदी ने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि बंगाल उनके शासन में ही परेशान हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता ममता राज से त्रस्त है और अब बदलाव चाहती है, जो आने वाले विधानसभा चुनावों में देखने को मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.