नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होने जा रहे एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसे लेकर दिल्ली यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने सुबह 10 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक बहादुर शाह जफर मार्ग, आईटीओ, दिल्ली गेट, नेताजी सुभाष मार्ग और बृजमोहन चौक से बचने की सलाह दी है। अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित की गई है। पुलिस ने लेबल लगे वाहनों के लिए तीन पार्किंग स्थल बनाए हैं, जिसमें विक्रम नगर के पास स्थित पी1 शामिल है। बिना लेबल वाले वाहनों को राजघाट पावरहाउस और माता सुंदरी लेन में पार्किंग करनी होगी। वहां से लोग पैदल स्टेडियम तक जा सकते हैं। टैक्सी से आने वालों को राजघाट चौक पर उतरने और वहां से पैदल जाने की सलाह दी गई...