बेगुसराय, सितम्बर 14 -- मंझौल/खोदावंदपुर, हिटी। जिले में मादक पदार्थों, कोडिन युक्त कफ सिरप, नारकोटिक एवं साइकोट्रॉपिक औषधियों तथा अन्य प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से चिकित्सा प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में मेसर्स शिव शक्ति मेडिको मंझौल तथा मेसर्स साकेत मेडिकल हॉल एवं मेसर्स राज मेडिकल हॉल खोदावन्दपुर का औचक निरीक्षण कर औषधियों के भंडारण, क्रय-विक्रय अभिलेख, अनुज्ञप्ति तथा प्रतिबंधित औषधियों की उपलब्धता की जांच की गई।

निरीक्षण प्रक्रिया मेसर्स शिव शक्ति मेडिको मंझौल के निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान के स्वत्वाधिकारी-सह-सक्षम व्यक्ति मनोज कुमार उपस्थित पाए गए। प्रतिष्ठान की गहन जांच के दौरान कोई प्रतिबंधित इंजेक्शन, कोडिन युक्त कफ सिरप अथवा अन्य मादक पदार्थ भंडारित नहीं पाया गया।...