रांची, अप्रैल 26 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मेसरा ओपी क्षेत्र के मेसरा पंचायत भवन में रविवार को दिन में बंटवारा को लेकर मुखिया पति समेत दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्ष के कुछ लोगों को हल्की चोट लगी है। मामले में मेसरा नेवरी की मुखिया आशो देवी व जितेंद्र सिंह की ओर से ओपी में लिखित शिकायत की गई है। पुलिस के मुताबिक, बंटवारा को लेकर दिन में मुखिया पति मुनेश्वर पाहन की मौजूदगी में पंचायती हो रही थी। इसी क्रम में मामला बढ़ गया और बहसा-बहसी के बाद हाथापाई तक जा पहुंचा। इस वजह से वहां मौजूद लोगों के बीच कुछ देर तक अफरा-तफरी मची रही। यह भी पढ़ें- सहरसा: भूविवाद में मारपीट, एक गंभीर जख्मी पुलिस के मुताबिक मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...