रांची, अप्रैल 26 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मेसरा ओपी क्षेत्र के पंचायत भवन में रविवार को दिन में बंटवारा को लेकर मेसरा पश्चिमी की मुखिया सुशीला देवी के पति समेत दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हल्की चोट लगी है। मामले में रूदिया के रहने वाले राजेंद्र सिंह की ओर से ओपी में लिखित शिकायत की गई है। पुलिस के मुताबिक, राजू मुंडा व अलावी देवी के जमीन बंटवारा को लेकर दिन में मुखिया पति मुनेश्वर पाहन की मौजूदगी में पंचायती हो रही थी। इसी क्रम में मामला बढ़ गया और बहसा-बहसी के बाद हाथापाई तक जा पहुंचा। यह भी पढ़ें- मेसरा में पंचायत के दौरान मुखिया पति के साथ मारपीट इस वजह से वहां मौजूद लोगों के बीच कुछ देर तक अफरा-तफरी मची रही। एक पक्ष के राजेंद्र सिंह का आरोप है कि उन्हें कमरा में बंद कर पीटा गया और सोना की चे...