नई दिल्ली, जुलाई 25 -- Aries Weekly Horoscope 26 July- 1 August 2026: मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। शुरुआत में किसी बात को लेकर मन परेशान रह सकता है। पुराने काम या किसी फैसले की चिंता बनी रह सकती है। लेकिन रविवार के बाद धीरे-धीरे हालात आपके पक्ष में आने लगेंगे। रुके हुए काम बनने लगेंगे और किस्मत का साथ भी मिलेगा। पढ़ाई करने वाले छात्रों और बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस हफ्ते अपनी हर बात लोगों को बताने से बचें। चुपचाप काम करेंगे तो ज्यादा फायदा मिलेगा। मंगलवार से काम बढ़ सकता है। ऑफिस हो या बिजनेस, जिम्मेदारियां पहले से ज्यादा रहेंगी। किसी बड़े अधिकारी या अनुभवी व्यक्ति की मदद मिल सकती है। शुक्रवार के बाद दोस्तों और जान-पहचान के लोगों का साथ मिलेगा। अगर कहीं जाने का प्लान टल जाए तो उसे लेकर परेशान न हों। घर या ...