नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- शनि की साढ़ेसाती को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल रहते हैं। मेष राशि वालों के लिए भी यह समय ज्योतिष की नजर से खास है। शनि इस समय मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इसके चलते मेष राशि वालों पर साढ़ेसाती का पहला चरण माना जा रहा है। ज्योतिष में इस चरण को खर्च, जिम्मेदारियों और जीवन में बदलाव से जोड़कर देखा जाता है।मेष राशि वालों पर चल रहा साढ़ेसाती का पहला चरण ज्योतिष शास्त्र में शनि के चंद्र राशि से 12वें, पहले और दूसरे भाव में गोचर को साढ़ेसाती कहा जाता है। इसके तीन चरण होते हैं और प्रत्येक चरण करीब ढाई साल का माना जाता है। मेष राशि वालों के लिए शनि का मीन राशि में होना पहला चरण है। साढ़ेसाती के इस चरण को व्यय भाव से जोड़ा जाता है। ऐसे में खर्च, यात्रा और निजी जीवन से जुड़े विषयों की चर्चा होती है। हालांकि, किसी व...