नई दिल्ली, मार्च 30 -- मेष राशि में अप्रैल में बड़ा परिवर्तन होने वाला है। अभी की बात करें तो अभी मेष राशि में सिर्फ शुक्र हैं, लेकिन इसके साथ ही 15 मार्च के आसपास मेष राशि में सूर्य का गोचर होगा। मीन राशि में अप्रैल से पहले मार्च में 3 ग्रहों का योग बना हुआ है और अप्रैल में भी तीन ग्रहों का योग बनेगा । मीन राशि में अभी सूर्य, शनि और मंगल ग्रह हैं। इसके अलावा बुध भी इसी राशि में अप्रैल में आएंगे। वहीं आधे अप्रैल के बाद शुक्र इस राशि से चले जाएंगे। कुंभ से मीन राशि में बुध 11 अप्रैल को आएंगे। बुध नीच राशि में गोचर करेंगे और नीचभंग राजयोग बनाएंगे। इसके बाद 30 अप्रैल को बुध मेष राशि में गोचर करेंगे। इसके बीच में ही सूर्य 14 अप्रैल 2026 को मेष राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में मंगल की एंट्री नहीं होगी। कुल मिलाकर 3 ग्रहों का योग मेष राशि में ...