नई दिल्ली, जून 10 -- साढ़ेसाती के उदय चरण में और 2027 में मेष राशि के लिए शारीरिक स्थिति अच्छी नहीं दिख रही है। उदय चरण में मेष राशि वालों के लिए हेल्थ को लेकर दिक्कतें शुरू होंगी। आपको इससे थोड़ा सावधान रहना होगा। इस साल गुरु का साथ आपके लिए लाभ लाएगा, लेकिन फिजिकल तौर पर आप थोड़ा अच्छा महसूस नहीं करेंगे। पर्सनल लाइफ में अच्छे योग हैं, जो सिर्फ गुरु के कारण है, लेकिन शारीरिक स्थिति में इनको अहम कुप्रभाव झेलना पड़ेगा। ज्योतिर्विद नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार शनि आपको सर से संबंधित सर में परेशानी या पुराने सिर के जो प्रॉब्लम होंगे वो उभर के आएंगे। नए लेवल की भी प्रॉब्लम हो सकती है। सिर में या नेत्र में चोट चपेट लग सकता है। बाहरी संबंध अह जो पुराने संबंध होंगे वो बिगड़ने के चांस रहेंगे।मेष राशि वालों को शनि के साढ़ेसाती में गुरु से क्या लाभ ह...