नई दिल्ली, जून 5 -- Aries horoscope today 6 June 2026, aaj ka mesh rashifal: मेष राशि की स्थिति अच्छी है। दशम भाव के चंद्रमा स्वर्ण नक्षत्र में हैं। स्वर्ण नक्षत्र के मालिक स्वयं चंद्रमा है। इस तरह से चंद्रमा अपने ही नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। आज अविवाहित जातकों को योग्य व्यक्ति मिल सकता है। धन से जुड़ी भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए बेहतर दिन है। कार्यस्थल पर आपकी क्रिएटिविटी चमक सकती है। किसी समस्या का अचानक से हल निकालने में सफलता मिल सकती है। पढ़ें आज 6 जून का मेष राशि का विस्तृत राशिफल-मेष लव राशिफल- मंगल के शुक्र के नक्षत्र में होने से आप प्रेम के लिए आतुर हो सकते हैं। आपकी सरसता आपको नए प्रेम की ओर भी लेकर आ सकती है। जो लोग पहले से किसी रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए यह समय बहुत यादगार रहने वाला है। आप पार्टनर के साथ बहुत अच्छा समय ...