नई दिल्ली, जुलाई 28 -- Aries Horoscope Today 29 July 2026 Aaj Ka Mesh Rashifal, मेष राशिफल 29 जुलाई: कामकाज की रफ्तार पहले से बेहतर दिख रही है। जो उलझन पिछले कुछ दिनों से मन पर बोझ बनी हुई थी, उसमें धीरे धीरे कमी आ सकती है। जिम्मेदारियां रहेंगी, पर उन्हें संभालने की आपकी क्षमता भी साफ नजर आएगी। खास बात यह है कि प्रभावशाली या अनुभवी लोगों से संपर्क बनने की संभावना है। किसी मीटिंग, कॉल या पुराने परिचय के जरिए ऐसा संवाद हो सकता है जो आगे चलकर काम की स्थिति सुधारने में मदद करे। घर और परिवार के बीच संतुलन बनाकर चलना जरूरी रहेगा, क्योंकि मन का एक हिस्सा घर की शांति पर भी टिका रहेगा। पिता पक्ष से राहतभरी खबर मिल सकती है या उनकी स्थिति पहले से संभली हुई लगेगी। वहीं माता की सेहत और आराम पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। चंद्रमा काम और छवि के क्षेत्र को स...