नई दिल्ली, जून 27 -- Aries Horoscope Today 28 June 2026 Aaj Ka Mesh Rashifal, मेष राशिफल 28 जून: आज दिन की शुरुआत थोड़ी भारी मनःस्थिति के साथ हो सकती है। छोटी बात भी दिल पर लग सकती है। सुबह के समय किसी काम में अटकाव, देरी या उलझन महसूस हो सकती है, इसलिए जल्दी नतीजा निकालने से बचें। जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा, सोच में खुलापन आएगा और आपका ध्यान परेशानियों से हटकर समाधान पर जाएगा। यात्रा, सीखने, सलाह लेने या किसी अनुभवी व्यक्ति से बात करने से राहत मिल सकती है। घर के माहौल में भी नरमी आएगी, क्योंकि मन को संभालने की ताकत बढ़ेगी। फिर भी बोलचाल में कड़वाहट न आने दें। आपके शब्द ही आज माहौल बना भी सकते हैं और बिगाड़ भी सकते हैं। पैसों, परिवार और आत्मसम्मान से जुड़ी बातों पर जल्द प्रतिक्रिया देने से बचना बेहतर रहेगा। सूर्य और मंगल के असर से हिम्मत बन...