नई दिल्ली, मार्च 31 -- Aries Monthly Horoscope 2026, मेष मासिक राशिफल अप्रैल 2026- अप्रैल का महीना मेष राशि वालों के लिए सिंपल नहीं रहेगा। शुरुआत में काम का दबाव ज्यादा रहेगा और मन थोड़ा परेशान भी रह सकता है। कई बार लगेगा कि मेहनत कर रहे हैं, लेकिन चीजें आपकी हिसाब से नहीं चल रही हैं। ऐसे में धैर्य रखना जरूरी होगा। जल्दबाजी में लिए फैसले बाद में उल्टा असर दे सकते हैं। महीने के बीच से हालात धीरे-धीरे आपके पक्ष में आने लगेंगे। घर-परिवार का माहौल ठीक रहेगा, बस आपको समय निकालकर रिश्तों को संभालना होगा।आगे पढ़ें मेष राशि का लव, करियर, आर्थिक और स्वास्थ्य राशिफल मेष राशि का लव राशिफल- रिश्तों के मामले में यह महीना थोड़ा संभलकर चलने का है। पार्टनर के साथ छोटी बातों पर बहस हो सकती है। कई बार आपकी बात सही होगी, लेकिन तरीके की वजह से बात बिगड़ सकती...