नई दिल्ली, मई 8 -- ज्योतिष शास्त्र में अग्नि तत्व की 3 राशियां हैं - मेष, सिंह और धनु। इन तीनों अग्नि तत्व राशियों पर सूर्य, गुरु और शनि के गोचर का विशेष प्रभाव पड़ रहा है। इस दौरान कुछ लोगों की किस्मत चमक सकती है तो कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन सही ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर आप अपनी तरक्की को और तेज कर सकते हैं।तांबे के लोटे से सूर्य को अर्घ्य सूर्य इन राशियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। रोज सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल, गुड़ और लाल गुड़हल का फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें। यह उपाय मेष और सिंह राशि वालों के लिए सरकारी नौकरी, प्रमोशन और प्रशासनिक पदों में सफलता दिलाने में बेहद प्रभावी है। सूर्य मजबूत होने पर आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।रविवा...