हरदोई, फरवरी 28 -- अहिरोरी। कस्बे में गुटखा एमआरपी से अधिक दामों पर खुलेआम बेचा जा रहा है। दुकानों, ठेलों और प्रमुख चौराहों पर एक ब्रांड के पाउच निर्धारित मूल्य से ज्यादा कीमत पर मिल रहे हैं। उपभोक्ताओं से खुलेआम अधिक वसूली के बावजूद संबंधित विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पांच रुपये वाला पाउच 6 से 7 रुपये तक और 10 रुपये वाला 15 रुपये तक में बेचा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...